24 मई से 2 जून तक चलेगा आर्मी स्कूल में
150 कैडेट्स लेंगे भाग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 12 यूपी बटालियन द्वारा सामूहिक वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-33) 24 मई से २2 जून तक आर्मी पब्लिक स्कूल आरआरसी फतेहगढ़ में शुरु हो गया है। यह इंटर गु्रप कम्पीटशन शूटिंग कैम्प है। जिसका नृत्व बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल रोमिल शर्मा कैम्प कमाण्डेट के द्वारा किया जायेगा। जिसमें पूरे प्रदेश से एनसीसी गु्रप मुख्यालयों के कुल 150 कैडेट्स प्रतिभाग करेगें। इसमें से चयनित कैडेट्स को अग्रिम शिविर (कैम्प) जो ११ जून से ३० जून तक आयोजित किया जायेगा में प्रतिभाग करेंगे। कैम्प में फाइनल चयनित कैडेट्स को राष्ट्रीय फायरिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जायेगा। जो तमिलनाडु राज्य में जुलाई में सम्पन्न होगी। सभी कैडेट्स को कैम्प के दौरान फायरिंग प्रतियोगिता का अभ्यास सैनिक अधिकारी सहायक एनसीसी अधिकारी और सैनिक स्टॉफ द्वारा प्रदान किया जायेगा। कैडेट्स को फायरिंग अभ्यास के साथ-साथ ड्रिल हथियार, गोला बारुद, कम्पास एवं समाजिक गतिविधियों का भी अभ्यास कराया जायेगा। कैम्प के दौरान डिप्टी कमाण्डेट एवं एकाउंट आफीसर कर्नल आर0पी0 सिंह, कैम्प एडजूेंट लेफ्टिेनेंट राजू अहिरवार, सूबेदार मेजर हरिकेश सिंह गुर्जर, फायरिंग जेसीओ सूबेदार राजवीर सिंह, टे्रनिंग जेसीओ सूबेदार सुरेश कुमार शर्मा, कोत जेसीओ सूबेदार भीम सिंह, क्वार्टर मास्टर नायब सूबेदार ब्रिजेश सिंह, बीएसएम दिनेश कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।
इंटर गु्रप कम्पीटशन शूटिंग कैम्प का वार्षिक प्रशिक्षण शुरु
