बोले सपा की सरकार बनने पर खेलों को दिया जायेगा बढ़ावा
बराकेशव ने जीता मैच, रामप्रकाश टीम 48 पर हुई आलआउट
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सपा के प्रदेश महासचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने शॉट खेलकर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों की हौसलाआफजाई की। उद्घाटन के मौके पर नवाबगंज की ब्लाक प्रमुख डॉ0 अनीता रंजन भी मौजूद रहीं।
रविवार को थाना नवाबगंज के ग्राम बबना में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सपा के प्रदेश महासचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने शॉट खेलकर किया। उन्होंने युवा खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान खिलाडिय़ों ने डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव व नवाबगंज ब्लाक प्रमुख डॉ0 अनीता रंजन का जोरदाप स्वागत किया।
इस मौके पर डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि क्रिकेट हमारा प्रिय गेम है। मैंने भी बहुत क्रिकेट खेला है। अब भी जब कभी मौका मिल जाता है, तो क्रिकेट खेल लेता हूँ। उन्होंने युवाओं की हौसलाआफजाई करते हुए कहा कि आप लोग पूरी मेहनत व लगन से टूर्नामेंट खेलें। जिससे आप लोग जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ्य रहता है। इसलिए सभी को खेलों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि सपा की सरकार बनने पर खेलों को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी जहां भी जरुरत पड़े, हम तैयार हैं। इस मौके पर नवाबगंज के ब्लाक डॉ0 अनीता रंजन भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी क्रिकेट खेलकर सभी का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेेंट बराकेशव व ककिउली टीमों के बीच हुआ।
इस मौके पर सपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, संजीव यादव प्रधान हरदुआ, रवि यादव, राहुल यादव सभासद, अश्वनी यादव, जोगेंद्र यादव बीडीसी, जगमोहन यादव के अलावा आयोजक विवेक कुमार मौजूद रहे। शाम को मिले परिणाम में बराकेशव ने रामप्रकाश की टीम को 4 विकेट खोकर मैच जीता। पराजित हुई टीम 48 रन बनाकर आलआउट हो गयी।
डॉ0 जितेंद्र सिंहब यादव ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
