नक्श थिएटर के कलाकार शिमला जाकर नाटक काल कोठरी का करेंगे मंचन

19 कलाकारों की टीम पांच जून को जनपद से होगी रवाना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रंगमंचीय संस्था नक्श थिएटर के तत्वाधान में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला शहर में नाटक काल कोठरी का प्रदर्शन भारत की जानी मानी टीमें तैयार है। जिसमें जनपद की नक्श थिएटर टीम भी 7 जून से 10 जून तक शिमला में एआईएए की तरफ से होने वाले नाटक प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद के नाटक कर्मी का अपना प्रदर्शन करने को तैयार है। नक्श थिएटर के कलाकार पिछले दो महीने से स्वदेश दीपक द्वारा लिखित नाटक काल कोठरी की तैयारी का रिहर्सल कर रहे है। कलाकारों के अथक परिश्रम व मेहनत से टीम ने शिमला जाने की तैयारी पूर्ण कर ली है। 19 कलाकारों की टीम शिमला पहुंचकर प्रतिभाग करेगी। प्रसिद्ध सीरियल भाभी जी घर पर है के प्रमुख किरदार मनमोहन तिवारी के आयोजन में कलाकार शिरकत करेगें। मनमोहन तिवारी का रियल नाम रोहिताश गौड़ है। जिनके संयोजन में अखिल भारतीय नाटक प्रतियोगिता का आयोजन ब्रिटिश काल का आडिटोरियम गेयटी थिएटर में किया जाता है। जिसका नेतृत्व डायरेक्टर अमित सक्सेना कर रहे है। उनकी टीम में राजगौरव पाण्डेय, दिलीप कश्यप, शैली सहित १९ कलाकार भाग लेने शिमला जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *