फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन के कैम्प कार्यालय पर किसानों के मसीहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 37वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। हवन पूजन के साथ चौधरी चरण सिंह को याद किया गया। प्रदेश महासचिव राजीव रंजन, लोकदल के जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा, हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, राजू अवस्थी, गुड्डू सक्सेना, विवेक सक्सेना, मिजाजी लाल, संतोष कुमार, मोहन लाल सक्सेना आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर चौधरी चरण सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जीवन भर किसानों के लिए संघर्ष करते हुए उनके हित में कार्य किये। इस मौके पर बड़ी संख्या में किसानों ने भी भाग लिया। मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर दिव्यांश रंजन, अमन शर्मा, पीयूष राजपूत, रवि यादव, लोकेन्द्र प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
पुण्यतिथि पर चौधरी चरण सिंह को किया याद
