राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट की समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य के नेतृत्व में महापंचायत का आयोजन हुआ। साथ ही राष्ट्रपति सम्बोधित ज्ञापन संबंधित अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि चंड़ीगढ़ एयरपोर्ट में तैनात सीआईएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर जो की कंगना रनौत के थप्पड़ मारने के मामले में निलंबित की जा चुकी है। उनकों उनके पद पर बहाल किया जाये। एवं कंगना रनौत जिन्होंने भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित आंदोलन में भाग लेने वाली महिलाओं के लिए गलत बयानबाजी की थी। किसान आंदोलन में जो महिलायें भाग लेती है उनकों १००-१०० रुपये दिये जाते है। इस बयानबाजी को लेकर कंगना रनौत भारतीय किसान यूनियन से तत्काल माफी मांगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, अजय कटियार, प्रभाकांत मिश्रा, पुजारी कटियार, रामसेवक सक्सेना, अफरोज मंसूरी, राजेश कुमार, विजय कुमार, सुधीर कुमार, कुंवर पाल सिंह, अनीश सिंह, अभय यादव, रामनारायन, अंशुल कटियार, ज्ञानेन्द्र सिंह, रामऔतार जाटव आदि लोग मौजूद रहे।
भाकियू ने महापंचायत कर किसानों की उठायी समस्यायें, सौंपा ज्ञापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट द्वारा किसान हित में महापंचायत का आयोजन हुआ। किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि ब्लाक मोहम्मदाबाद के ग्राम बराकेशव की वोटिंग हो चुकी है। वोटिंग के आधार पर चकबंदी निरस्त की जाये। ग्रामसभा सिनोड़ा पृथ्वी की वोटिंग के आधार पर चकबंदी की जाये। ब्लाक कमालगंज के ग्राम मॉडल शंकरपुर में परिवार नियोजन के तहत पट्टे किसानों को दिये गये थे, जो निरस्त कर दिये गये है। उन्हें पात्रता के आधार पर बहाल किया जाये। जनपद में आवारा पशुओं की समस्या विकराल रुप धारण कर रही है। विशेष नीति के तहत छुट्टा पशुओं को गौशाला पहुंचाने के लिए व्यवस्था की जाये। जिससे किसानों की फसल की सुरक्षा हो। नेशनल हाई-वे ७३०सी बेवर से अल्हागंज मार्ग के दोनों तरफ सीसी ब्रिक का कार्य हो रहा है। जो संस्था इस कार्य को कर रही है वह गुणवत्ता रहीत पेपर ब्रिक्स लगा रही है। कार्य को अविलंब रोका जाये और ब्रिक की जांच करायी जाये। मानक के अनुसार ब्रिक बिछाई जाये।
क्योंकि नेशनल हाइवे पर वाहनों का आवागमन होता रहता है। जनपद में विभिन्न बैंकों द्वारा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत धनराशि लोन के रुप में आवंटित की गई थी। धनराशि को लेकर चुनाव के तत्काल बाद किसानों की आरसी काटी जा रही है। जो गलत है। किसान यूनियन इसका पुरजोर विरोध कर रही है। जहानगंज के ग्राम में दो तालाब है, बरसात में पानी भर जाता है। चारों ओर ग्रामीण रहते है। आवागमन बाधित रहता है। डेंगू आदि मच्छरों का प्रकोप हावी हो जाता है। ऐसे में दवा का छिडक़ाव करवाया जाये और बरसात के पूर्व पानी निकास की समुचित व्यवस्था की जाये। कटरी क्षेत्र में तरबूज और खरबूजा की फसल वाले किसानों को जबरदस्त नुकसान हुआ है। किसानों को फसल का उपज मूल्य नहीं मिला है। गंगा में पानी बढ़ जाने के कारण कटरी क्षेत्र में फसलों का नुकसान हुआ है। ऐसे में किसानों को उचित मुआवजा दिया जाये, आदि मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य, प्रभाकांत मिश्रा, पुजारी कटियार, अभय यादव, सुधीर कुमार, ज्ञानेन्द्र कुमार, रामसेवक सक्सेना, अनीश सिंह, रामऔतार जाटव, रामनारायन, कुंवरपाल सिंह, अंशुल कटियार, छविनाथ शाक्य, विजय कटियार, राजेश कुमार, अफरोज मंसूरी आदि लोग मौजूद रहे।
