विद्युत अधिकारियों ने काशीराम कालोनी हैवतपुर गढिय़ा पहुंचकर सुनी समस्यायें

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। काशीराम कालोनी हैवतपुर गढिय़ा में विद्युत विभाग के एसडीओ व जेई आदि लोगों ने पहुंचकर समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। पूर्व सभासद रावेश मिश्रा ने हैवतपुर गढिय़ा काशीराम कालोनी के निवासियों की समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों को बताया कि बहुत दिनों से बिल बकाया है। जो काफी ज्यादा हो गये है। जिस कारण यहां के गरीब लोग जमा नहीं कर पा रहे है। बहुत गरीबों के कनेक्शन कटे है। जिस कारण बिजली की समस्या बनी हुई है। विद्युत विभाग के अधिकारी बिल जमा करने के लिए दबाव बनाते है। जिस कारण काशीराम कालोनी के वाशिंदे परेशान है। भीषण गर्मी के चलते बिजली की समस्या होने के कारण उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। ऐसे में अधिकारियों ने पहुंचकर काशीराम कालोनी के लोगों की समस्यायें सुनी और बकाया बिल जमा करने के लिए निर्देशित किया। जिन लोगों के आगे बिल जमा करने की समस्या है वह किस्तों में बिल जमा करें। इस मौके पर स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *