नशा मुक्ति के लिए चलाया जाये जागरुकता अभियान- डीएम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में मादक पदार्थो के संचरण को रोकने के लिये एनसीओआरडी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आवश्क दिशा निर्देश दिये गये।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि न्यायालय में वर्षों से लंवित चल रहे वादों को प्रभावी पैरवी कर निस्तारित कराया जाये, स्कूलों व कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायें। समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के जो भी नशा करने वाले व्यक्ति नशा छोडऩा चाहते है उन्हें कानपुर नशा मुक्ति केंद्र में भेजना सुनिश्चित करें। जिले की बॉर्डर पर चेकिंग कराई जाए। जिले के सभी थाना प्रभारी व आबकारी विभाग अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाये। जिससे जिले में बनायी जा रही कच्ची शराब पर अंकुश लगाया जा सके। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 संजय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अवनींद्र कुमार व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *