पैर फिसलने से तालाब में डूबा मजदूर, मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पैर फिसलकर तालाब में गिरे अधेड़ की मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मंगल सिंह पुत्र स्वर्गीय सुग्रीव सिंह ५० वर्षीय निवासी नगला खारबंदी थाना मऊदरवाजा मजदूर कर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार को सुबह ८ बजे वह मजदूरी करने घर से रामपुर ढपरपुर जा रहे थे, तभी गांव के बाहर सडक़ पर पानी भरा होने से उसका पैर फिसल गया। जिससे वह तालाब में जा गिरा। शाम को शव फूल जाने के कारण तालाब में ऊपर उतराने लगे, तभी उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब मंगल सिंह को तलाब में पड़ा देखा, तो उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन पत्नी मुन्नी देवी व बेटी शालिनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मऊदरवाजा थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *