जॉर्जिया मेलोनी ने अनोखे अंदाज में ली सेल्फी

इटली के अपुलीया में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन समाप्त हो गया लेकिन कई अनोखी यादें छोड़ गया है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मेजबानी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है. सात प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्ष एक मंच पर जुटे और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने प्रमुख मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया. खासतौर पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ ली गई मेलोनी की वीडियो सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. G7 शिखर सम्मेलन के दौरान बनाए गए इस वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी प्रधानमंत्री मोदी के साथ काफी प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे रही हैं. जॉर्जिया मेलोनी ने इस अनोखे अंदाज वाले वीडियो को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर किया. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे री-पोस्ट किया और लिखा- लॉन्ग लाइव इंडिया-इटली फ्रेंडशिप. आईएन आईटी. यानी भारत-इटली की दोस्ती अमर रहे. आईएन आईटी मतलब- इंडिया-इटली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *