फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। लोकसभा चुनाव पूर्ण होने के बाद आदर्श आचार संहिता हटते ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में सुबह से ही शिकायतों का अंबार लगा रहा। सदर तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 92 प्रार्थना पत्र है जिनमें से मात्र एक का ही निस्तारण किया जा सका।
शनिवार को तहसील सदर के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति ने की। उन्होंने सभी शिकायतों का गम्भीरता पूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए। विकासखंड के ग्राम कनाहूं याकूबपुर के ग्रामीणों ने विद्युत नलकूप बिजली आदि के संबंध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। वहीं ग्राम विहार के रहने वाले देवेंद्र कुमार पुत्र कैलाश चंद्र ने लेखपाल संबंधित लेखपाल पर रिश्वत लेकर काम न करने का आरोप लगाया। थाना कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम चंदुआ की रहने महिला ने अपनी पुत्री के साथ दबंगों द्वारा की गई छेड़छाड़ की। शिकायत पर कार्यवाही की मांग की। वहीं एक ही समस्या का निस्तारण हुआ, जबकि प्रार्थना पत्र ९२ आये। इस अवसर पर एडीएम सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 92 प्रार्थना पत्र, 1 का हुआ निस्तारण
