सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर का दीक्षांत समारोह सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति के ग्रीष्मकालीन शिविर का दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। दीक्षांत समरोह का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष शिव विलास त्रिवेदी व प्रबंधक संजीव सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलन पुष्पार्चन से किया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। स्वागत गीत आराध्या तोमर, अनुष्का पांडे, शगुन बहनों ने किया। कत्थक नृत्य वर्मा, रिया वर्मा, शांभवी, भव्या ने किया। इंग्लिश स्पीकिंग आदित्य गुप्ता, देवांश के द्वारा सभी के समक्ष प्रदर्शन कर किया गया। ढोलक विद्या के कार्यक्रम देवांशी, कार्तिक, प्रत्यक्ष व शौर्य शुक्ला ने किया। यह चमक यह दमक कार्यक्रम को प्रस्तुत कर स्रोतों को मंत्र मुक्त कर दिया। विद्यालय में शिक्षक के रूप में आर्तिका, पल्लवी राजपूत, सौम्या वर्मा, आदि मिश्रा, अक्षरा, आकाश तिवारी, आराध्या व शिवकुमार यादव ने विशेष परिश्रम किया। प्रबंधक संजीव सिंह चौहान व अध्यक्ष शिव विलास त्रिवेदी ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रबंधक ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम से बच्चों को मानसिक, शारीरिक रूप से विकास होता है एवं उनके आंतरिक बुद्धि का ज्ञान बढ़ता है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यालय में प्रतिवर्ष किए जाएंगे। जिससे बच्चों के नवीन ऊर्जा का संचार हो। कार्यक्रम का संचालन वीरेश कुमार सिंह ने किया। अतिथि परिचय व कार्यक्रम की भूमिका को प्रदीप अवस्थी ने सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। अतिथियों का आभार कृष्णकुमार ने व्यक्त किया। अध्यक्ष एवं प्रबंधक द्वारा आशीर्वचन एवं धन्यवाद प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बृजपाल सिंह, शिव कुमार, सर्वेश कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *