पांचाल घाट पर योग सप्ताह का हुआ शुभारम्भ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ पांचाल घाट पर किया गया। कार्यक्रम में सामूहिक योग शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें कई ग्रामों, स्थानीय लोगों, गंगादूत एवं अन्य युवाओं ने प्रतिभाग किया। योग प्रशिक्षक के द्वारा विभिन्न प्रकार के योगासन कराये गये। योग सप्ताह के अंतर्गत 15 जून से 21 जून तक निरंतर योगाभ्यास कराया जाएगा। ग्राम विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक कपिल कुमार ने उपस्थित सभी लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए। योग न सिर्फ हमारे शरीर के लिए लाभदायक है, बल्कि इससे हम कई बीमारियों से बचते हैं। जिला परियोजनाधिकारी नमामि गंगे निहारिका पटेल ने कहा कि योगाभ्यास कार्यक्रम प्रतिदिन 21 जून तक पांचालघाट पर कराया जाएगा। जिससे सभी लोगों को योग के बारे में जानकारी हो और प्रत्येक व्यक्ति निरंतर योग का अभ्यास करें। लोगों को यह संदेश पहुंचाना की योग हमारे शरीर के लिए कितना लाभदायक है यह अत्यंत आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में निरंतर योगाभ्यास करेगा तो वह शारीरिक व मानसिक रूप से हमेशा स्वस्थ रहेगा। योग अभ्यास से सकारात्मक ऊर्जा की बढ़ती है। सभी लोगों ने मिलकर गंगा घाट पर श्रमदान भी किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत बढ़पुर सत्यनारायण, ग्राम प्रधान नसीरुद्दीन, संजय कुमार, सुमित कुमार, विकास, निशु कटियार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *