मांगों को लेकर भाकियू श्रमिक जनशक्ति ने अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने जिलाधिकारी सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम अतुल कुमार को सौंपा। दिये गये ज्ञापन में दर्शाया कि ग्राम झसी पर0 भोजपुर तहसील सदर के न्यायालय उप-जिलाधिकारी सदर के न्यायालय सीमांकन हेतु वाद केदार बनाम केतकी देवी आदि धारा २४ राजस्व संहिता का दायर किया था। १४ मार्च २०२४ को न्यायालय द्वारा सीमांकन आदेश पारित किया जा चुका है। जिसके अनुपालन में सीमांकन अधिकारी द्वारा कार्यवाही नहीं की जा रही है। क्योंकि क्षेत्रीय कानून को का विपक्षीगण से मिले होने की बजह से सीमांकन न करना। कई प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारी को दिये जा चुके है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। नगला मांझी ग्राम पंचायत झसी में छोटे पुत्र बिहारी लाल अवैध रुप से वन विभाग की वृक्षारोपण जमीन पर कब्जा किए हुए है। कब्जा मुक्त कराने की मांग की। तीनों तहसीलों में जितनी भी मेडबंदी की वंाक्षित फाइल पड़ी हुई है। जिसके चलते लेखपाल भ्रष्टाचार फैला रहे है। उन फाइलों की जांच कराकर मेडबंदी कराये जाने की मांग की। ऑटो पर ड्राइवर के पास जो एक्स्ट्रा सीट लगी होने के कारण जो दुर्घटनायें होती है। उसे हटवाया जाये, आदि मांगें शामिल है। इस दौरान किसान नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *