कंपिल, समृद्धि न्यूज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर कंपिल के अटैना गंगा घाट पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार सुबह से पहले ही श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करना शुरू कर दिया। श्रद्धालुओं ने घाटों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ डुबकी लगाई। कंपिल के सभी मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही।
स्नान के दौरान युवा श्रद्धालुओं ने गंगा में जमकर मस्ती की और एक दूसरे के ऊपर गंगाजल उड़ेला। महिलाओं ने भी गंगा स्नान के दौरान खूब मस्ती की। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए और श्रद्धालुओं से बार बार अपील की जाती रही कि अधिक गहरे पानी में स्नान न करें। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन गंगा में नहाने से पुण्य प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा विशेष फल देने वाली होती है। आज के दिन जो भी भक्त सच्चे मन और विश्वास के साथ गंगा में डुबकी लगाते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं।
कंपिल में मेले का आयोजन
कम्पिल। हर वर्ष की भांति इस बर्ष भी गंगा दशहरा के अवसर पर कंपिल के पांचाली ग्राउंड में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। मेले में गंगा स्नान से वापस आए श्रद्धालुओं व दूर दराज गांवों से आए लोगों ने खरीददारी की, साथ ही मेले में लगे झूलों का आनंद लिया।
कंपिल बदायूं मार्ग पर जाम की स्थिति
कम्पिल। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दूर दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं के वाहनों के कारण कंपिल चौराहे से गंगा रोड, बदायूं मार्ग, बाईपास मार्ग पर अटैना घाट तकजाम की स्थिति बनी रही। घंटों लगे रहे जाम में श्रद्धालु फंसे रहे। जाम में फंसे लोग तेज धूप में बेहाल हो गए। एसपी के निर्देश पर भी भारी वाहनों के अंदर से निकलने पर पुलिस अकुंश नहीं लगा सकी। धूप बढ़ते ही पुलिस थाने चली गयी।
