फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का प्रांतीय अधिवेशन 22 जून को लखनऊ स्थित गांधी भवन कैसरबाग में होगा। जिसमें मुख्य रुप से तदर्थ शिक्षकों की बहाली, पुरानी पेंशन लागू करने तथा राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिये जाने का मुद्दा प्रमुख रुप से उठाया जायेगा। जिसमें आगामी संघर्ष की रुपरेखा तैयार की जायेगी। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम दुबे, मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष संतोष दुबे तथा संयुक्त मंत्री सतेन्द्र सिंह ने शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। शिक्षक नेताओं ने कहा कि अधिवेशन में जाने वाले शिक्षक २० जून तक अपना नाम नोट करवा दें।
माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन 22 को
