छात्राओं को योग से निरोग रहने का दिया प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कृष्णा देवी बालिका पी0जी0 कॉलेज आवास विकास में छात्राओं को योग के बारे में जागरुक किया गया। साथ ही उन्हें योग का अभ्यास कराया गया।
जानकारी के अनुसार मंलवार को नगर के आवास विकास स्थित कृष्णा देवी पी0जी0 कॉलेज में प्राचार्या डॉ0 प्रेमलता श्रीवास्तव के सानिध्य में एवं अध्यापक व अध्यापिकाओं की उपस्थिति में मेजर एसडी सिंह आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन द्वारा योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि योगाचार्य अमित सक्सेना एवं डॉक्टर अरुण कुमार पांडे जी उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने योग विचारों से महाविद्यालय की छात्राओं को योग करते हुए योग प्रोटोकॉल का अभ्यास भी कराया व योग के ज्ञान को परिपूर्णता का प्रदान की। योगाचार्य अमित सक्सेना छात्राओं को योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया। साथ ही अभ्यास भी कराया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य को एक घंटा योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ्य रहे। डॉक्टर अरुण कुमार पांडे ने अनुलोम विलोम, कपालभांति, भस्त्रिका, सूर्य नमस्कार, डीप ब्रीदिंग आदि मुख्य प्रणायाम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग में जटिल से जटिल बीमारियों का इलाज सम्भव है। रोज योग को अपने जीवन में उतारने से व्यक्ति निरोगी जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि २१ दिवस को योग दिवस है। सभी लोग अपने-अपने घरों में इस दिवस पर योग करें। साथ ही जनमानस को भी योग करने के लिए प्रेरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *