एसपी ने सिपाहियों पर चलाया चाबुक, 29 लाइनहाजिर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बीती देर रात जनपद के विभिन्य थानों से चर्चित सिपाहियों पर कार्यवाही करते हुए कुल 29 सिपाहियों को लाइनहाजिर किया गया है। एसपी की इस कार्यवाही से विभाग में हडक़ंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार आरक्षी योगेश कुमार थाना कादरीगेट से पुलिस लाइन, आरक्षी गौरव कुमार को थाना कादरीगेट से पुलिस लाइन, आरक्षी आशू कमार को थाना मऊदरवाजा से पुलिस लाइन, मु0आ0 चालक दिनेश त्रिपाठी को थाना मऊदरवाजा से पुलिस लाइन, आरक्षी नरेश कुमार को कोतवाली फतेहगढ़ से पुलिस लाइन, आरक्षी प्रहलाद को कोतवाली फतेहगढ़ से पुलिस लाइन, आरक्षी नईम खाँ थाना जहानगंज से पुलिस लाइन, आरक्षी अंकित कुमार को थाना जहानगंज से पुलिस लाइन, आरक्षी कुलदीप थाना जहानगंज से पुलिस लाइन, आरक्षी मनोज कुमार को थाना जहानगंज से पुलिस लाइन, आरक्षी धर्मेंद्र चौधरी थाना कमालगंज से पुलिस लाइन, आरक्षी कुणाल थाना कमालगंज से पुलिस लाइन, आरक्षा रामलखन थाना मोहम्मदाबाद से पुलिस लाइन, आरक्षी तरुण कुमार को थाना मोहम्मदाबाद से पुलिस लाइन भेजा गया है। इसी क्रम में आरक्षी सुनील रौतेला थाना मोहम्मदाबाद से पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी अशोक कुमार थाना मोहम्मदाबाद से पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार को थाना मोहम्मदाबाद से पुलिस लाइन, आरक्षी सौरभ धीमान को थाना मोहम्मदाबाद से पुलिस लाइन, आरक्षी रवी कुमार को थाना नवाबगंज से पुलिस लाइन, आरक्षी धर्मेंद्र सिंह को थाना मऊदरवाजा से पुलिस लाइन, आरक्षी नेतराम सिंह को थाना कादरीगेट से पुलिस लाइन, आरक्षी अनुज कुमार थाना कादरीगेट से पुलिस लाइन, आरक्षी राजकुमार थाना कायमगंज से पुलिस लाइन, आरक्षी सूरज कुमार थाना कम्पिल से पुलिस लाइन, आरक्षी अवधेश कुमार थाना कम्पिल से पुलिस लाइन, आरक्षी करतार सिंह थाना शमशाबाद पुलिस लाइन, आरक्षी मोहन लाल थाना शमशाबाद से पुलिस लाइन, आरक्षी संतोष कुमार थाना मेरापुर से पुलिस लाइन, मु0आ0चा0 रामकिशोर को थाना राजेपुर से पुलिस लाइन भेजा गया है। बताते चलें कि बीते दिनों थाना नवाबगंज क्षेत्र में खनन माफिया द्वारा ट्रैक्टर से कुचलकर सिपाही की हत्या कर दी गयी थी।थानों के सिपाहियों की सेटिंग से क्षेत्र में माफिया अबैध कारोबार करते हैं। सिपाही की हत्या के बाद जनपद के थानों में तैनात चर्चित सिपाही एसपी की रडार पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *