शाम होते-होते वर्फ के 60 रुपये किलो पहुंच जाते दाम

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। भीषण गर्मी के चलते शमशाबाद में बर्फ ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बिक रही है 6000 रुपये कुंतल में वर्फ की बिक्री हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जिसके चलते कस्बे में बर्फ का भाव 60 किलो पहुंच गया है। सुबह 10 रूपये किलो, दोपहर में 30 रूपये किलो बिक रही थी तथा शाम ढलते-ढलते 60 रुपए किलो पहुंच गई है। शाम को लोग भाव पूछकर ही लौट गये। उनका कहना था कि हैंडपंप का पानी पी लेंगे, इतनी महंगी वर्फ कौन का पायेगा। बताते चलें कि मध्यमवर्गीय लोग वर्फ का ठंडा पानी पीकर ही अपना जीवनयापन करते हैं, लेकिन इतनी महंगा वर्फ को वह नहीं खरीद सकते हैं। बताते चलें कि शाम को मजदूर अपने-अपने घरों को जाते समय वर्फ ले जाते हैं। जिससे वह ठंडा पानी पीकर अपना गला तर सकें। वहीं दुकानदारों का कहना है कि भीषण गर्मी में वर्फ गल जाती है। जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। प्रशासनिक अधिकारियों को मामले को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द उचित कदम उठाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *