कायमयगंज, समृद्धि न्यूज। कस्बे में बंदरों के आंतक से लोग परेशान हैं। बंदरों के हमले में एक महिला घायल हो गयी। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। कस्बावासियों ने नगर पालिका से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कस्बा व आसपास के क्षेत्रों में बंदरों का काफी आतंक है। ज्यादातर महिलाएं जो छतों पर कपड़े सुखाने आदि काम से जाती हैं, तो उन पर बंदर हमला कर काटकर घायल कर देते हैं। कई महिलाओं व पुरुषों की छत से गिरकर मौत हो चुकी है। ऐसी ही घटना नगर के कायमगंज नगर में घटी। बताते चलें कि जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के मोहल्ला लोहारी दरवाजा निवासी सलमा उम्र 45 वर्षीय पली स्व0 जमील कुमार बीते दिन अपने पिता राजू के यहाँ मोहल्ला चिलाँका थाना कायमगंज में आई थी। रात्रि को वह छत पर सो रही थी। बुधवार सुबह बन्दरों के झुन्ड ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया गया।
बंदरों के आतंक से लोग परेशान, महिला पर बोला हमला
