साहसी बालिका टीम ने सिपाही मनोज चौधरी को किया सम्मानित

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गांव रसीदाबाद बल्लभbमें गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे 50 फीट गहरे कुएं में गिरी एक बच्ची को सिपाही मनोज चौधरी ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला। ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर कुएं में उतरे सिपाही ने करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची को बचा लिया

जानकारी के अनुसार सौम्या नाम की बच्ची अपनी बहन अनन्या के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। गांव में स्थित एक पुराने कुएं के पास पहुंचने पर कुएं की पटिया टूट गई और वह करीब 50 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। कोतवाली कायमगंज में तैनात सिपाही मनोज चौधरी ने साहस दिखाते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर बांधा और कुएं में उतर गए। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सिपाही की इस जांबाजी को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए

सिपाही मनोज चौधरी के इस साहसिक कार्य के लिए साहसी बालिका टीम ने उनका सम्मान किया। टीम अध्यक्ष खुशबू मिश्रा के नेतृत्व में टीम की सदस्यों ने सिपाही का स्वागत किया और उन्हें *शील्ड* प्रदान की।इस अवसर पर *प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, क्राइम इंस्पेक्टर बी. यादव* समेत कोतवाली का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। सभी ने सिपाही मनोज चौधरी की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *