पानी के लिए इधर उधर भटक रहे दुकानदार
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। हजियांपुर चौराहे पर यात्री प्रतीक्षालय के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले करीब १५ दिनों से खराब पड़ा है। जिससे भीषण गर्मी में दुकानदार व राहगीर पानी के लिए उधर भटकते देखे जा रहे हैं।
बताते चलें कि हजियांपुर चौराहा एक ऐसा स्थान है जहां सुबह से शाम तक लोगों का आवागमन होता रहता है। जिला मुख्यालय से लेकर दिल्ली तक आने आने वाले लोग जो यात्री प्रतीक्षालय की छत्रछाया में बैठकर वाहनों के आने का इंतजार करते हैं। अफसोस यहां पर लगा एक हैंडपंप जो पिछले 15 दिनों से खराब चल रहा है। शिकायत करने पर ग्राम प्रधान द्वारा ठीक कराए जाने का भरोसा तो दिया गया। एक सप्ताह पूर्व नल को खुलवाया गया तथा उसका ऊपरी हिस्सा खोलकर रख लिया गया, लेकिन सप्ताह गुजरने के करीब है, लेकिन अभी तक ग्राम प्रधान ने इसे ठीक कराने की जहमत नहीं उठाई है। लोगों का कहना है भीषण गर्मी के दौर में समाज सेवी जनप्रतिनिधि आने जाने वाले राहगीरों के लिए जगह-जगह ठंडे पानी की व्यवस्था कराते, मगर यहां आम लोगों की प्यास बुझाने वाला एक मात्र सरकारी हैंडपंप जो ग्राम प्रधान की अनदेखी का शिकार बना हुआ है। जिससे लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। भीषण गर्मी के दौर में आम लोगों को शीतल पेय पदार्थो के लिए दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान की लापरवाही पर राहगीरो ने जन प्रतिनिधियों को लापरवाही पर गुस्सा जताते हुए जिला प्रशासन से खराब हैंडपंप तत्काल ठीक कराकर पेयजल व्यवस्था बहाल कराए जाने की मांग की है।
हजियांपुर चौराहा पर लगा हैंडपंप लगभग 15 दिनों से खराब पड़ा
