जिला औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर भरे नमूने

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडे द्वारा भूसा मंडी स्थित शिवा मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। जहां से दो संदिग्ध औषधीय के नमूने भरे गए। फर्म द्वारा विक्रय अभिलेख नियमित जारी नहीं किया जा रहा था एवं शेड्यूल एच1 औषधीय का रजिस्टर तैयार नहीं पाया गया। जिसके लिए फर्म को कारण बताओं नोटिस निर्गत किया गया। इसके पश्चात घोड़ा नखास स्थित भैरवी मेडिकल स्टोर एवं नेहा मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। जहां पर कालातीत औषधीय को रखने हेतु पृथक जगह निर्धारित नहीं की गयी थी एवं नेहा मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट कार्यरत नहीं पाया गया। दोनों ही फर्मों को कर्मियों की दृष्टिगत कारण बताओ नोटिस निर्गत किये गये। साथ ही फर्म के संचालक को औषधीय के विक्रय अभिलेख आवश्यक रूप से जारी करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *