फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दशम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी की अध्यक्षता में सभी शिक्षिकाओं व कर्मचारी एवं छात्राओं ने योग किया। योग प्रशिक्षक अनीता सिंह ने योगाभ्यास कराया और योग से होने वाले विभिन्न फायदों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग से शरीर तनाव मुक्त रहता है। शारीरिक व मानसिक बीमारियां दूर रहती है। योग के साथ-साथ लोग अपने खान-पान का भी ध्यान रखे। कुछ बीमारियां खान-पान से भी उत्पन्न होती है। जिसे हम लोगों को ख्याल रखना चाहिए। प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने कहा कि योग क्रिया शरीर को स्वस्थ्य बनाती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में योग को आधार बना लेना चाहिए। जिससे वह स्वस्थ्य रहे। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य कुसुमलता, पारुल जैन, मंजू, पूनम शुक्ला, दीप्ति वर्मा, राधा दीक्षित, अर्चना कपूर, विजय लक्ष्मी एवं प्रधान लिपिक अजंट सिंह, राघव मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज औदिच्य, रमेश चन्द्र आदि कर्मचारी व विद्यालय की शिक्षिकाओं ने योग दिवस पर योगाभ्यास किया।
योग शरीर को स्वस्थ्य बनाता है: प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी
