एफ0एस0डी0ए0 ने छापा मारकर भरे तीन नमूने

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एफ0एस0डी0ए0 ने छापा मारकर तीन प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रह किये। जिन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जायेगा।
जानकारी के अनुसार आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने एवं मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम व खाद्य/पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से शुक्रवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगणों डॉ0 शैलेंद्र रावत एवं आशीष कुमार वर्मा ने छापा मारकर इटावा-बरेली हाईवे नरायनपुर स्थित अजीत अवस्थी के खाद्य प्रतिष्ठान राजभोग रेस्टोरेंट से खाद्य पदार्थ पनीर का नमूना जाँच हेतु संग्रह किया गया। बघार तिराहा जहानगंज रोड स्थित अमित कुमार के खाद्य प्रतिष्ठान अमित पकौड़े वाले से खाद्य पदार्थ मैदा का नमूना जांच हेतु संग्रह किया। बेवर रोड भोलेपुर स्थित सलामुद्दीन के खाद्य प्रतिष्ठान न्यू इंडिया किराना एण्ड जनरल स्टोर से खाद्य पदार्थ कार्वोनेटेड वॉटर (कैच जीरा डाइजेस्टिव) पैक्ड का नमू्ना जांच हेतु संग्रह किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *