अमिताभ श्रीवास्तव।
समृद्धि न्यूज़ लखनऊ। रविवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने दिल्ली पहुंच कर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने गृहमंत्री को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने तथा उनको दूसरी बार गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री बनने की बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।श्री निषाद ने बताया कि गृहमंत्री श्री शाह से उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के संबंध में निषाद पार्टी की भूमिका को लेकर भी वार्ता हुई है।उन्होंने कहा कि मछुआ एससी आरक्षण के मुद्दे को आज पुनः गृहमंत्री के समक्ष रखा है।श्री निषाद ने बताया कि गृहमंत्री श्री शाह ने आरक्षण के मुद्दे को जल्द हल करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई है।इस दौरान संतकबीरनगर से पूर्व सांसद ई० प्रवीण निषाद भी उनके साथ मौजूद रहे।
