नवदुर्गा के पहले दिन जिला जेल परिसर में देवी प्रतिमा की हुई स्थापना

*एसीजेएम, जेल अधीक्षक व बंदियों ने की पूजा अर्चना, 253 बंदियों ने रखा व्रत
*रमजान में रोजा रखेंगे जेल में निरुद्ध 60 बंदी, जेल में गंगा जमुनी तहजीब का संगम

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। चैत्र नवरात्रे के प्रथम दिन कारागार में विधि विधान से मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई। एसीजेएम शिवम कुमार ने विधि विधान से पूजा पाठ किया। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद सहित कारागार के 253 बंदियों व्रत रखा व विधान पूर्वक मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की।
जेल में बंदियों ने पूर्ण मनोयोग के साथ भजन पूजन किया। भजनों से कारागार परिसर गूंजता रहा। जेल अधीक्षक ने बताया कि मुस्लिम बंदियों के रमजान शुरु होने पर कारागार के 60 मुस्लिम बंदी रोजा भी रखेंगे। सभी हिंदू व मुस्लिम बंदी एक दूसरे के व्रतों में सहयोग कर रहे है। 27 महिला बंदियों ने भी व्रत रखे है तथा 04 मुस्लिम महिला बंदी रोजा कल से रखेगी। महिला बैरक की व्यवस्था सरोज देवी उपकारापाल, कृष्णा कुमारी, महिला जेल वार्डर नगमा, रजनी, जोली द्वारा देखी जा रही है। इस दौरान शैलेश सोनकर कारापाल, अखिलेश मिश्रा उपकारापाल, राकेश बड़े बाबू, प्रेम कुमार बड़े बाबू, राजेंद्र बाबू, उदय प्रताप, विजय बहादुर, सैनी पनीहा, राम कुमार प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *