फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा आगामी 13 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार तृतीय के निर्देशन में अशोक कुमार प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय की अध्यक्षता में विश्राम कक्ष में वैवाहिक एवं परिवारिक मामलों संबंधित तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन अपर जिला जज सचिव संजय कुमार ने किया। परिवारिक मामलों से संबंधित तैयारी बैठक में अधिक से अधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित किये जाने हेतु परिवार न्यायालय के पीठासीन अधिकारियों से अनुरोध किया गया। अगली बैठक में चिन्हित मामलों का विवरण प्रस्तुत करने का अनुरोध किया गया। तैयारी बैठक में अधिवक्तागणों से अपेक्षा की गई कि अधिक से अधिक परिवारिक मामलों को लोक अदालत में निस्तारण हेतु चिन्हित कराने में सहयोग करें। अभी तक परिवार न्यायालय में 24 मामले चिन्हित किये जा चुके है। इस मौके पर मध्यस्थ प्रमेश चन्द्र सक्सेना, स्नेहलता शाक्य, मनीष कुमार कश्यप, दीपक कुमार, रघुवीर दास, सतीश कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
परिवार न्यायालय संबंधित 24 मामले अब तक लोक अदालत के लिए चिन्हित
