शाही ट्रस्ट के प्रबंधक ने वक्फ मंत्री को कार्यवाही हेतु आठ सूत्रीय भेजा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शाही ट्रस्ट के प्रबंधक काजी जफर शाह रिजवी ने मुख्यमंत्री एवं वक्फ मंत्री व अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी फर्रुखाबाद को 8 सूत्रीय पत्र भेजकर कार्यवाही अमल में लाने के लिए मांग की है।
भेजे गये पत्र में दर्शाया कि शिया औकाफ को बोर्ड की साजिश से बेंचा एवं नष्ट किया जा चुका है। 1 जून 2023 वक्फ नम्बर 187 करवला में दो पेज नकल का प्रार्थना पत्र दिया था। आज तक प्रार्थी को कुछ भी नहीं बताया गया। एक वर्ष बीत जाने के बावजूद भी कार्यवाही नहीं हुई है। सीईओ की नियुक्ति हुई है। ऐसे में वक्फ संख्या 175 लोहाई रोड 7 जुलाई 1926 धारा 51/52 की कार्यवाही में 23 अपै्रल 2024 को सुनवाई के निर्णय के बाद सुरक्षित रख लिया गया। जिसका आज तक मुतबल्ली को बताया नहीं गया है। वक्फ नम्बर 188 कार्यवाही अतहर अब्बास एवं जमशेद के विरुद्ध चल रही थी। 19 सितम्बर 2023 को मुतबल्ली को नहीं बताया गया। वक्फ नम्बर 182 नवाब शाकिर अली खां की सम्पत्ति को मुतबल्ली जिसका कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ऐहतिशाम हुसैन पुत्र शमशाद हुसैन निवासी घेरश्यामू खां ने भू-माफियाओं को बिक्री कर दिया गया है। जिसकी संबंधित अधिकारी को जानकारी दी। कार्यवाही अभी तक नहीं हुई है। वक्फ नम्बर 181 नवाब जैबुनिशा बेगम मेंहदी बाग पर अवैध कब्जे को लेकर अल्पसंख्या कल्याण अधिकारी व बोर्ड के चेयरमैन को अवगत कराया गया। अभी तक कार्यवाही अमल में नहीं हुई है। वक्फ नम्बर 189 नवाब विलायती बेगम घेरश्यामू खां के मुतबल्ली ने माफियाओं को बिक्री कर दिया है। असिस्टेंट कमिश्नर ने माफिया घोषित कर दिया। जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। वक्फ नम्बर 195 असगर हुसैन के नाम बोर्ड में दर्ज है। मुतबल्ली रहीश हुसैन ने मदारवाड़ी स्थित जायदाद को खुर्दबुर्द कर दिया है। एफआईआर का आर्डर किया जाये। वक्फ नवाब खादिम हुसैन बहादुरगंज थाना मऊदरवाजा ने अवैध कब्जा कर बिक्री करना शुरु कर दिया है। कार्यालय को गुमराह किया गया है और बाधा डाला जा रहा है। नवाब बिलकीज जमानिया बेगम, नवाब तजमुल्ल हुसैन खां ने कब्रिस्तान व इमामवाड़ा जो प्राचीन वक्फ में से है। उक्त भू-माफिया ने के खिलाफ कार्यवाही की जाये, आदि मांगों को लेकर पत्र भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *