विजय भास्कर व रामरतन गौतम को मिली जिला प्रभारी की जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव की हार के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। मण्डल अध्यक्ष, सेक्टर के अलावा जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी बदले। फर्रुखाबाद का जिलाध्यक्ष रामदत्त बौद्ध को बनाया गया है। जिला प्रभारी की जिम्मेदारी विजय भास्कर को पुन: दी गई है। उनके साथ रामरतन गौतम भी जिला प्रभारी बने है। दोनों जिला प्रभारी कार्य देखेगें। लोकसभा चुनाव में हार के बाद वीर सिंह अम्बेडकर को जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया। उनकी जगह रामदत्त बौद्ध को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही विजय भास्कर व रामरतन गौतम प्रभारी के रुप में जनपद का कार्य देखेंगे। तीनों लोगों को दायित्व मिलने पर समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए उनका स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
बसपा में फेरबदल रामदत्त बौद्ध बने जिलाध्यक्ष, वीर सिंह अम्बेडकर की छुट्टी
