फर्रुखाबाद समृद्धि न्यूज| वोटर पेंशन की मांग को लेकर मुख्यालय पर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने में प्रदेश के कई जिलों से कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर हुंकार भरी। गुरुवार को शहादत दिवस के रुप में धरना दिया गया। मुख्य अतिथि व धरने की अध्यक्षता की वीपीआई के संस्थापक/नीति निर्देशक विश्वात्मा भरत गांधी ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। उसके बाद सभा को संबोधित किया। इस दौरान कहा कि हम वोटर पेंशन लेकर रहेंगे। आज नहीं कल सरकार को झुकना होगा। एमएलए, एमपी को वेतन व पेंशन मिल सकती है तो हम वोटरों को क्यों नहीं। हमारे वोट के दम पर ही यह लोग विधान व लोकसभा में बैठते है। नेता व सरकारें भी चाहती है कि वोटरों को पेंशन मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिले, उन्होंने बात सुनी और कहा कि हम तुम्हारी किताब पढ़ेंगे और कोई आश्वासन नहीं दिया। सरकार पर दबाव बनाने व उखाड़ फेंकने के लिए संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर निरंतर अनिश्चित कालीन धरने को एक वक्त का भोजन छोडऩे व अमरण अनशन तक चलाने के लिए प्रत्येक दिन ५० कार्यकर्ता तीन दिन तक धरने पर बैंठेंगे। उसके बाद दूसरे लोगों को समय देना होगा। इस अवसर पर इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर, बिहार के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों व प्रांतों से लोग आकर धरने में शामिल हुए। धरने की बागडोर संगठन के प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र आर्य के हाथों में है।

