फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उद्योग व्यापार मण्डल मिश्रा गुट के जिला महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने विद्युत पोल जर्जर अवस्था की जानकारी देकर पोल बदलने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कभी भी हादसा हो सकता है। शीघ्र ही इस पर विद्युत विभाग ध्यान दें। अधिशासी अभियंता नगरी विद्युत वितरण खंड फतेहगढ़ को जानकारी देते हुए बताया कि लिंजीगंज के उत्तरी गेट के निकट पर एक प्राथमिक विद्यालय है जो साहबगंज और कादरीगेट मार्ग पर है। निकट में सिविल सरकारी अस्पताल भी है। विभाग द्वारा एक विद्युत का पोल लगाया गया है जो पोल खंबा वहां पर गाड़ा है वह नीचे से गल कर कट गया है। जिससे वहां किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है। जूनियर इंजीरियर पाण्डेय को भी अवगत कराया है। अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। तत्काल खम्बा न बदला गया तो हादसा होने की आशंका है। शीघ्र पोल बदलकर गला हुआ खम्बा हटाया जाये।
गला हुआ विद्युत पोल शीघ्र बदलने की व्यापार मण्डल ने उठायी मांग
