उपचुनाव में INDIA की बल्ले-बल्ले, 13 में से BJP की सिर्फ 2 सीटों पर जीत

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है. 13 में 11 सीटों पर INDIA ने जीत दर्ज की है जबकि दो सीट (हिमाचल की हमीरपुर और मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा) बीजेपी के खाते में गई है. वहीं, बिहार की रुपौली सीट पर RJD की बीमा भारती को करारी हार मिली है. जानें कहां किसको मिली जीत…

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी जीतीं

हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत दर्ज कर ली है. कमलेश ठाकुर ने बीजेपी प्रत्याशी होशियार सिंह को 9,399 वोटों के अंतर से हराया है.

उपचुनाव में कौन कहां से दर्ज की जीत

  • पश्चिम बंगाल की सभी चारों सीट टीएमसी ने जीती.
  • हिमाचल की तीन में से कांग्रेस को दो सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि एक सीट बीजेपी के खाते में गई है.
  • पंजाब की जालंधर सीट पर आम आदमी पार्टी ने बाजी मारी है.
  • उत्तराखंड की दोनों सीटें पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है.
  • तमिलनाडु की विक्रावंडी सीट पर डीएमके को जीत मिली है.
  • मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट बीजेपी ने जीती है.
  • बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय शंकर सिंह चुनाव जीते. बीमा भारती तीसरे नंबर पर रहीं.

उत्तराखंड BJP दोनों ही सीटों पर हार गई

उत्‍तराखंड में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है. बीजेपी प्रदेश की मगंलौर और बद्रीनाथ दोनों ही सीटों पर हार गई है. इन दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की. बड़ी बात ये हैं यूपी की अयोध्या के बाद अब बीजेपी को उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा है. उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों मंगलौर और चमोली की बद्रीनाथ सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव हुआ था. इनमें से मंगलौर सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. इस सीट से बीजेपी के करतार सिंह भड़ाना और कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन के बीच मुकाबला था. जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने बीजेपी प्रत्याशी को 422 वोटों से हरा दिया.  चमौली की बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार लखपत बुतोला ने बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र भंडारी को हराया है. कांग्रेस उम्मीदवार लखपत बुतोला ने बीजेपी के राजेंद्र सिंह भंडारी को 5224 वोटों से हराया हैं. इस सीट पर तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी नवल किशोर खली रहे है.  वहीं कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बीजेपी पर हमलावर नजर आए. उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन ने कांग्रेस पर अपना विश्वास जताया है. हरीश रावत ने कहा कि सत्ता दल के दबाव और उनकी गुंडागर्दी पुलिस प्रशाशन की जोर जबरदस्ती काम नहीं आई है. जनता ने कांग्रेस पर अपना विश्वास जताया है उत्तराखंड की दोनों विधानसभाओं में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत हुई है. आपको बता दें कि हरिद्वार की मंगलौर सीट पर बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद ये सीट खाली हो गई थी, जबकि मंगलौर सीट पर कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भंडारी इसी साल मार्च में इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद इन दोनों सीटों पर उपचुनाव कराए गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *