फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डिजिटल उपस्थिति के विरोध में तथा 18 सूत्रीय मांगों को हेतु 43 संकुल शिक्षकों से सामूहिक रुप से त्याग पत्र खण्ड शिक्षाधिकारी कमालगंज को दिया।
दिये गये त्याग पत्र में संकुल शिक्षकों ने दर्शाया कि सभी संकुल शिक्षक पिछले 3-4 वर्षों से पदीय दायित्वों का पूरी निष्ठा और लगन के साथ निर्वाह कर रहे है। सभी संकुल शिक्षकों ने ऑन लाइन उपस्थिति के विरोध में तथा 18 सूत्रीय मांगों को लेकर सामूहिक रुप से त्याग पत्र कमालगंज बीईओ को सौंपा। त्याग पत्र देने वालों में फहीम उल्ला, सिराज अहमद, विकार अहमद, सत्यप्रकाश, जितेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, गजेन्द्र सिंह, सर्वेश चन्द्र, ज्योति कुमार, रामवीर सिंह, हसीन खान, सुभाष चन्द्र, संतोष यादव, मो0 शोएब, आनन्द कुमार, सोमेश कुमार, आदेश पाल सिंह, मंजूवाला, आलोक वर्मा, अरविन्द सिंह, आनन्द दिवाकर, कमलेश कुमार, सुबोध सहित 43 शिक्षकों के नाम शामिल है।
डिजिटल उपस्थिति व 18 सूत्रीय मांगों को लेकर 43 संकुल शिक्षकों ने दिया त्याग पत्र
