अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों की ली बैठक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय सिंह की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक पुलिस लाइन सभागार में संपन्न हुई। बैठक में फेडरेशन आफ़ आल इन्डिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र अन्य पदाधिकारियों ने ई-रिक्शा के लाइसें, नाबालिग से ई-रिक्शा न चलाने, रेलवे-स्टेशन रोड मॉडल शीघ्र बनाने, संडे मार्केट में यातायात व्यवस्था हेतु पुलिस तैनात करने जैसे कई सुझाव दिए गये। बैठक में व्यापारियों के अलावा संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान अनिल मिश्रा, अनूप गुप्ता, लाखन सिंह, संजीव वर्मा, प्रशान्त कुमार शाक्य, मनोज दीक्षित, दीपक गवरानी, संजय गुप्ता, शरद गुप्ता, शिवम् रस्तोगी, अनुज आदि उपस्थित रहे।
व्यापारियों ने रेलवे रोड व यातायात एवं ई-रिक्शा लाइसेंस के उठाये मुद्दे
