एसपी कार्यालय के बाहर पीडि़ता ने आत्महत्या का किया प्रयास

सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा, एसपी के सामने किया पेश
ठगी का शिकार हुई पीडि़ता, स्थानीय पुलिस के लगा रही है चक्कर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पड़ोसी युवक द्वारा उधार लिए गए 4 लाख रुपये वापस न करने पर पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों से भागकर पकड़ लिया और उससे पेट्रोल की बोतल छीन ली और महिला पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना निवासी पीडि़ता रूबी पत्नी स्व0 अकरम ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में दर्शाया कि उसके पति से मोहल्ले के रहने वाले पड़ोसी दानिश पुत्र राशिद से अच्छे संबंध थे। जिसके चलते उसका घर आना जाना था। उसने मुझे बहला फुसलाकर मीठी-मीठी बातें करके 4 लाख रुपया ले लिया। इस दौरान उसने कहा कि 1 लाख रुपया मुनाफा करके तुम्हें देंगे। मैं उसकी बातों में आ गई। 5 जनवरी 2022 को अपने डाकघर से पैसा चार बार में 1-१ लाख रुपया निकाल कर उसे चार लाख दे दिया। कुछ माह तक वह पांच-पांच हजार रुपये किस्त के रूप में देता रहा और उसके बाद देना बंद कर दिया। जब भी उसे कहती तो वह टालमटोल कर देता था। जब मैंने उससे अपना पूरा पैसा देने को कहा तो वह जानमाल की धमकी देने लगा।पीडि़ता का कहना है कि स्थानी पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन कोई मेरी मदद नहीं हुई। गुरुवार को पीडि़ता एसपी से शिकायत करने पहुंची। उससे पहले ही उसने कार्यालय के बाहर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों ने भाग कर पकड़ लिया और पेट्रोल की बोतल उससे छीन ली। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया और उसे महिला पुलिस के हवाले कर दिया। उसके बाद उसे पुलिस अधीक्षक सामने पेश किया गया। जहां उसने अपनी पीड़ा बयां की। पीडि़ता ने रुपए दिलाए जाने की मांग की। पीडि़ता ने प्रार्थना पत्र में अगर न्याय न मिला तो बच्चों सहित आत्महत्या करने का जिक्र किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *