कानपुर सांसद रमेश अवस्थी का गृह जनपद आगमन पर डा0 राजीव पाठक ने किया स्वागत

बढ़पुर मंदिर पर राहुल तिवारी व सचिन कटियार ने किया माल्यार्पण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कानपुर के भाजपा सांसद रमेश अवस्थी का अपने गृह जनपद फर्रुखाबाद आगमन पर जगह-जगह माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। छात्र राजनीति के बाद पत्रकारिता में लम्बे समय तक काम करने के बाद राजनीति की पारी शुरु करते हुए उन्होंने पहला चुनाव कानपुर नगर संसदीय क्षेत्र से लड़ा। जहां उन्होंने जीत दर्ज करते हुए पार्लियामेंट का सफर तय किया। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगला हूसा के निवासी रमेश अवस्थी कानपुर से चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की। कमालगंज काली नदी पर कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनका स्वागत किया और जुलूस कमालगंज होते हुए फतेहगढ़ जिला जेल चौराहे पर पहुंचा। जहां स्वागत हुआ। कोतवाली के पास व्यापारी नेता हाजी अल्लादीन ने स्वागत किया।
कानपुर रोड पर अपने प्रतिष्ठान के बाहर सूरज अल्ट्रासाउंड के चेयरमैन समाजसेवी डा0 राजीव पाठक ने रमेश अवस्थी का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। डा0 राजीव पाठक के पुत्र रेडियोलॉजिस्ट डा0 वैभव पाठक ने भी सांसद रमेश अवस्थी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता व सांसद मुकेश राजपूत का भी माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाई। वहीं भोलेपुर आवास विकास व बढ़पुर में स्वागत हुआ। बढ़पुर में शीतला माता कमेटी की ओर से सचिन कटियार ने स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ता विनीत कटियार, सुरजीत कटियार, मोनू कटियार, सभासद मृदुल कटियार, मनु गंगवार, बादल श्रीवास्तव, अंकुर कटियार, प्रवेश कटियार, ऋतिक कटियार, मयंक कटियार, पंकज कनौजिया, पटेल युवा मंच के जिलाध्यक्ष गौरव कटियार, शालू कटियार, अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव सुरजीत कटियार, नितिन यादव, प्रिंस कटियार, विक्की पाठक, हर्षित, अमन कटियार, अंकुर कटियार, अभिषेक बाजपेई, राहुल तिवारी, रोहित तिवारी, मोहित कटियार, बाशु कटियार, शशांक कटियार, चंद्रशेखर कटियार ने फूलमाला पहनाकर कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी का गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि फर्रुखाबाद से उनका पुराना नाता है। यह उनकी जन्मस्थली है। आने वाले समय में बढ़पुर मंदिर को और भी ज्यादा बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही फर्रुखाबाद के विकास के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।
वहीं महाराजा हरिश्चन्द्र महाविद्यालय के सचिव डा0 राहुल तिवारी ने रमेश अवस्थी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही रमेश अवस्थी ने बढ़पुर मंदिर में माथा टेंका। लालगेट तिराहे पर सोनू दुबे व पवन मिश्रा ने स्वागत किया। लालसराय में सरदार तोषित प्रीत सिंह व राजू गुप्ता ने स्वागत किया। नेहरु रोड पर समाजसेवी संजय गर्ग ने पुष्प वर्षा कर रमेश अवस्थी का स्वागत किया। शहर के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह कानपुर के सांसद का स्वागत हुआ। इस मौके पर मुनीश चन्द्र मिश्रा, राकेश मिश्रा कल्लू, कमलेश पाठक, राहुल राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *