डीएम ने सुनीं शिकायतें, आधा दर्जन का मौके पर किया निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयीं कुल ९५ शिकायतें
सबसे ज्यादा 20 शिकायतें पुलिस विभाग की आयीं
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में तहसील अमृतपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से कुल 95 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग से 34 शिकायतें, विकास विभाग से 16 शिकायतें, पुलिस विभाग से 20 शिकायतें, विद्युत विभाग से 05 शिकायतें, कृषि विभाग से 02 शिकायतें तथा अन्य विभागों से 18 शिकायतें आईं। जिनमें जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करें। संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी अमृतपुर और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस की प्रक्रिया को सुचारू और प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *