सीपी विद्या निकेतन में धूमधाम से मनाया गया मानाभिषेक सामरोह

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सीपी विद्या निकेतन में मानाभिषेक समारोह का धूमधाम से आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के वरिष्ठम छात्र-छात्राओं को पद वितरित कर बैच प्रदान किये गये। हेड बॉय, हेड गल्र्स, स्पोट्र्स कैप्टन, स्कूल प्रॉक्टर्स एवं चारों सदनों के विभिन्न पदाधिकारी कैप्टंस, प्रिफैक्ट्स एवं प्रॉक्टर्स को बैच प्रदान किये गये। सभी कक्षाओं के मॉनीटर्स एवं वालंटियर्स को भी बैच दिये गये। प्रधानाचार्य ने चयनित छात्र-छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल, निदेशिका डा0 मिथलेश अग्रवाल ने समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई दी और जूनियर को भी आगे आकर नेतृत्व क्षमता का विकास करने हेतु आवाह्न किया। प्रधानाचार्य आरके बाजपेयी ने स्वागत भाषण दिया। धन्यवाद उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना ने ज्ञापित किया। संचालन मिस दीप्ती व अर्शी ने किया। खेलकूद शिक्षक सउद खान एवं व्यायाम शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर योगेश तिवारी, पंकज शुक्ला, एसके बाजपेयी, गोविन्द गुप्ता, प्रदीप शाक्य, निर्मला चौहान, अनुज गंगवार, नीलम त्रिवेदी, रचना पुरवार के अलावा चारों सदनों के प्रभारी सुधीर प्रताप, विनय प्रताप, रिषभ द्विवेदी, विपिन दुबे, अजय सहानी, पल्लवी मिश्रा एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *