आठवीं कावड़ यात्रा करेगी गोला गोकर्णनाथ में भोलेनाथ का जलाभिषेक

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। ढाईघाट गंगा नदी तट पर ग्राम सुल्तानपुर बरझाला कायमगंज से आठवीं बार कावड़ यात्रा लेकर भक्त पहुंचे। गंगा में स्नान कर गंगा जल भरा और बम-बम भोले के जयकारे लगाये।
जनकारी के अनुसारप ग्राम सुल्तानपुर से आए हुए शिव भक्तों ने बताया है हम लोग आठवीं बार जा रहे हैं। जिसमें अमित गंगवार, मोहित शर्मा, रघुवीर गंगवार, अंकुर गंगवार, अंशुल शर्मा, प्रिंस शर्मा, गोलू श्रीवास्तव, नन्हें शर्मा, पंकज गंगवार, ऋषभ गंगवार के साथ लगभग 70 शिव भक्त ग्राम वासियों की संख्या होगी। किसी अनहोनी घटना के चलते गंगा नदी के किनारे बेरीकेडिंग की गयी है। जिससे स्नान करने वाले कांवडिय़ां गहरे पानी में स्नान करने को नहीं जा सके। गंगा में आई बाढ़ का जलस्तर कुछ घट गया है। जिससे आने वाले कांवडिय़ां जहां पर स्नान की व्यवस्था की गयी है, उसे छोडक़र दूसरी तरफ स्नान करने जा रहे हैं। ऐसे में कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। कांवडिय़ा जान जोखिम में डालकर गंगा स्नान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *