बीते दिन सीडीओ ने एक बाहरी व्यक्ति को ड्रेसिंग करते पकड़ा था
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना कादरीगेट क्षेत्र के आवास विकास स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में डॉक्टर विवेक सक्सेना (बाल रोग विशेषज्ञ) इमरजेंसी में बच्चा देख रहे थे, तभी बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक सक्सेना के 5 नंबर कक्ष में 3-4 लोग आकर बैठक गये और अपने को प्रशिक्षु बताकर बच्चों को दवा लिखने लगे। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व सीडीओ अरविंद मिश्रा ने जिला अस्पताल लोहिया का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान ड्रेसिंग रूम में एक बाहरी युवक ड्रेसिंग करता हुआ नजर आया था। सीडीओ ने बाहरी युवक की स्वयं अपने फोन से फोटो खींची थी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कार्यवाही करने के लिए कहा था। सीडीओ के निरीक्षण के बावजूद भी बाहरी लोग अपने आप को प्रशिक्षु बताकर डॉक्टर कक्ष में बैठ जाते हैं और मरीजों को दवाइयां लिखते हैं। मामले पर जिला अस्पताल लोहिया पुरुष सीएमएस डॉक्टर अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि बाहरी लोग अपने आप को प्रशिक्षु बताकर डॉक्टर कक्ष में बैठकर मरीजो को दवाइयां लिखते हैं। उसको दिखवायेंगे और जांच करके उन पर कार्रवाई की जाएगी। वही सीएमएस ने बताया कि मेरी जानकारी है कि कोई भी लिखा पढ़ी में प्रशिक्षु नहीं है।
लोहिया में बाहरी लोग प्रशिक्षु डाक्टर बताकर लिखते मिले दवाई
