पांचवीं विशाल कावड़ यात्रा ढाईघाट पर पहुंची

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचवी विशाल कांवड़ यात्रा ढाईघाट गंगा तट पर पहुंची। गंगाजी से जल भरकर गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हो गयी।
शनिवार को ढाईघाट गंगा नदी तट पर सैकड़ों की संख्या में कांवडिय़ा मिर्जापुर से कावड़ लेकर पहुंचे। इस दौरान कांवडिय़ों में काफी उत्साह देखा गया। कांवडिय़े बम-बम भोले की मस्ती में झूमते नजर आये। कांवडिय़ों ने गंगा में स्नान किया और जल भरकर बम-बम भोले के उद्घोष करते हुए गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हो गये। पूछने पर कांवडिय़ों ने बताया कि यह उनकी पांचवीं कावड़ यात्रा है। युवकों में दिलजीत, भोले, विशनदयाल, पिंकू भोले, सत्येन्द्र भोले, दीपक भोले, संजीव भोले सहित दर्जनों कांवडिय़े यात्रा में शामिल थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी घाट पर तैनात रही। जो हर गतिविधि पर अपनी पैनी नजर बनाये रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *