मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लाक मोहम्मदाबाद के गांव सिठऊपुर में आज कोटा चयन के लिए चुनाव होना था। जिसमें हाथ उठाने की प्रक्रिया की गई। जिसका उम्मीदवारों ने विरोध किया और कहा कि हाथ उठाने की प्रक्रिया नहीं करेंगे, वोट डलवाए जाएं। प्राथमिक विद्यालय में वोट डलवाए गए। जिसमें 191 वोट पाकर अजीत विजयी हुए। प्राथमिक विद्यालय में आज चुनाव प्रक्रिया के समय दो प्रत्याशियों में कहासुनी होने लगी। जिसमें वहां पर मौजूद सिपाही यशवीर ने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंचे क्राइम इंस्पेक्टर लक्ष्मी नारायण ने लोगों को शांत कराया। उसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। शिक्षण कार्य के समय स्कूल में बिना परमीशन के चुनाव प्रक्रिया कराई गई। जब प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवकुमार से पूछा गया, तो उन्होंने बताया की परमीशन नहीं ली गयी है। बिना परमीशन के चुनाव कर दिया गया। बीओ भारतीय शाक्य ने बताया चुनाव की हमें कोई जानकारी नहीं है। अगर स्कूल के समय चुनाव कराया गया है तो उसकी जांच कराई जाएगी। एडीओ पंचायत वीरेंद्र वर्मा, एडीओ एजी सुरेंद्र सिंह, सचिव संदेश यादव, राजीव गौतम, बीओ पीआरडी अनुराग सिंह के द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। 1 साल पहले पूर्व कोटेदार कर्मवीर की मृत्यु के बाद कोटे में राशन वितरण का काम बंद चल रहा था। चुनाव में पांच लोगों ने भाग लिया। जिसमें अजीत को 191, किशन को 109, कन्हैया लाल को 22, सुखदेव को 15, राहुल को 3 वोट मिले।
राशन कोटा चयन में 191 मत पाकर अजीत हुए विजयी
