कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बृह्माकुमारीज शाखा शिवदर्शन भवन में 15 अगस्त को 78 वॉं स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नशा मुक्त समाज बनाने की प्रतिज्ञा कराई गई। मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष रणविजय ने ध्वजारोहण कराया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राजबेटी शंखवार, पति श्रीकृष्ण कुमार शंखवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। नगर व गांव के सैकड़ों नर नारी व युवाओं ने भाग लिया। बी0के0 रिया बहन ने स्वागत डांस, कुमारी झलकए कुमारी पलक, कुमारी प्रिया ने देशभक्ति डांस प्रस्तुत किया। बी0के0 अभिषेक भाई ने सफल मंच संचालन किया। बी0के0 जोती बहन ने मेहमानों को तिरंगा पगड़ी व पट्टी पहनाकर स्वागत किया। सेवा केन्द्र संचालिका बी0के0 ऊषा बहन ने बताया कि जो आजादी हमें मिली है वह अधूरी आजादी है आज का मानव माया के पांच विकारों की गुलामी में है स्वयं परमपिता परमात्मा शिव हमें माया के चंगुल से छुटकारा दिला ने आया है जिसका यादगार है। रक्षाबंधन। यही वो पवित्रता का बंधन है जिससे माया के बंधन कट जायेंगे । इसके बाद बहन जी ने कार्यक्रम में भाई बहनों की कलाई पर राखी बांधकर मुख मीठा कराया तथा ईश्वरीय सौगात भेंट कर विदाई की
