घर में घुसकर लूटपाट व मारपीट का मुकदमा दर्ज.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। घर की दीवार फांद ताला तोड़ रहे चोरों को रोकने पर महिला के आभूषण लूट लिये व भय व्याप्त करने के लिए फायरिंग की। महिला ने दी गई तहरीर में कहा कि उसके व उसके पति के साथ नाजायज हथियारों से लैस बदमाशों ने मारपीट भी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
दी गई तहरीर में पीडि़ता सीता पाण्डेय पत्नी बृजेश कुमार पाण्डेय निवासी नगला दीना दुर्गा कालोनी फतेहगढ़ ने दर्शाया कि उसे पिछले दिवस घर में कूदने की आवाज सुनाई दी तो पीडि़ता अपने मुख्य द्वार पर पहुंची। जहां रामू उर्फ आलोक पुत्र प्रकाश चन्द्र अग्निहोत्री, मोहन पुत्र आलोक दीवार फांदकर कमरे का ताला तोड़ रहे थे। कानपुर निवासी बृजपाल सिंह कुशवाहा व अंश तिवारी निवासी नगला दीना ने १०-१२ अज्ञात व्यक्ति के साथ मकान में घुसकर ताला तोड़ दिया व पीडि़ता की सोने की चेन लूट ली। उसके पति आये तो उनके साथ भी मारपीट की। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *