वारंटी पर 174 ए का मुकदमा दर्ज.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अदालत के आदेश के बावजूद न्यायालय में हाजिर न होने को लेकर कृष्ण प्रताप उर्फ डबलू निवासी नंदशा मोहम्मदाबाद के विरुद्ध धारा174 ए का मुकदमा थानाध्यक्ष कमालगंज अमर पाल सिंह ने दर्ज कराया है।
आरोपी पर न्यायालय में गैंगस्टर एक्ट व अन्य मुकदमे चल रहे है। अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किये। इस संदर्भ में इतिहार भी प्रकाशित कराया गया, लेकिन इसके बावजूद भी आरोपी ने न्यायालय में आत्मसर्पण नहीं किया। पुलिस ने धारा १७४ए का मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *