अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, वाद दायर.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हुई। विवाहिता ने इस कारण से न्यायालय की शरण ली है।
दायर किये गये वाद में विवाहिता शाहना बानो पुत्री शमसुल जमां निवासी नसरतपुर कमालगंज ने ससुरालीजन अवरार खां पुत्र इरफान खां, इरफान खां पुत्र सुल्तान खां, शबीना बेगम पत्नी इरफान खां, अंसार खां पुत्र इरफान खां, खुशनुमा पुत्री इरफान खां, शमसाद, दिलशाद पुत्र इरफान खां निवासी तालग्राम कन्नौज पर आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज में कार व सोने की चैन मांगी। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद 12 मार्च को पति अवरार, ससुर इरफान, सास शबीना, देवर अंसार, शमसाद मुझे मायके से यह कहकर ससुराल बुला ले गये कि अब कोई बात नहीं होगी, लेकिन वहां फिर उत्पीडऩ करने लगे और कार व सोने की चैन मांगने लगे। मना करने पर मारापीटा और पुन: घर से निकाल दिया। पीडि़ता काफी चोंटे आयी। जिसका डाक्टरी परीक्षण भी कराया। ससुरालियों ने धमकी दी कि कोई कार्यवाही की तो जान से मार देंगे। पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं की गई तो पीडि़ता ने न्यायालय की शरण ली व वाद दायर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *