26 सितम्बर को होने वाले धरना प्रदर्शन की बनायी रणनीति
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एनएमओपीएस के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कर्मचारियों से ओपीएस बहाली के लिए और एनपीएस एवं यूपीएस के विरोध में 2 सितम्बर से ६ सितम्बर तक काली पट्टी बांधकर विरोध करने का आवाह्न किया था। २६ सितम्बर को देश भर में जनपद के सभी मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन होगा। जिसके चलते शनिवार को अटेवा पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन की रणनीति बनायी। अटेवा के संयुक्त मंत्री ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एनपीएस में सुधार कर लायी गई यूनीफाइड पेंशन स्कीम यूपीएस लागू करने की घोषणा से सरकारी कर्मचारी नाराज है। अधिकांश कर्मचारी संगठनों ने नई पेंशन योजना यूपीएस का विरोध किया है। कई संगठनों ने केंद्र सरकार का नोटिफिकेशन आने से पहले ही विरोध का विगुल बजा दिया है। बड़े कर्मचारी संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर यूपीएस का विरोध जताया है। एनएमओपीएस के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कर्मचारियों से ओपीएस बहाली के लिए और एनपीएस, यूपीएस के विरोध में 26 सितम्बर को देश भर में विरोध प्रदर्शन करने का आवाह्न किया है। अटेवा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जाटव ने कहा कि 26 सितम्बर को मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा और पुरानी पेंशन बहाली के लिए हुंकार भरेगें। जिला महामंत्री फूल सिंह शाक्य ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है। जिसे हम लेकर रहेगें। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काली पट्टी बांधकर एनपीएस व यूपीएस का विरोध किया।
शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर एनपीएस व यूपीएस किया विरोध
