कायमगंज विधानसभा में सपा ने समीक्षा बैठक कर वितरित किये फार्म-6

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विधानसभा कायमगंज के शमशाबाद नगर के शहनाई गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। साथ ही लोकसभा चुनाव के बाद समीक्षा की गई और आभार व्यक्त किया गया। फार्म-६ वितरित कर रिपोर्ट ली गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि कायमगंज विधानसभा से लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी विजई हुई है। उन्होंने कहा कि बूथ प्रभारियों की जिम्मेदारी अहम है। इस समय वोट बढ़ाने का काम चल रहा है और बूथ प्रभारी अपने-अपने बूथ पर यह आवश्यक चेक कर लें कि किसी मतदाता का वोट बनने से छूट न जाए। कायमगंज विधानसभा प्रभारी सर्वेश अंबेडकर ने कहा जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को कायमगंज से जीत दिलाई है। आगे भी मतदाता सपा का साथ देगें। पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य को 117867 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश राजपूत को 106571 वोट मिले। इस मौके पर मोहम्मद इजहार खान, सोमेंद्र यादव, अवधेश पांडे, नवाब सिंह यादव, बंटी यादव, युसूफ, लालमन यादव, सोनू यादव, साहब खान, प्रवेश यादव, राम प्रकाश यादव, दयाराम यादव, रामपाल प्रधान, नौशाद खान, नाजिम खानए, मुकीम खान, राजीव कुमार शाक्य, अखिल, अनिल यादव, इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र कुमार दिवाकर, मोहम्मद नवाज, साजिद अंसारी, दीपक श्रीवास्तव, शहज़ेब खान, मुवीन आलम, नावेद, तसब्बर अली, कमलेश यादव, अवधेश यादव, मनीष कुमार माथुर, ललित कुमार, दिनेश राठौर, योगेंद्र सिंह, सुधीर सिंह यादव, पप्पू खान, प्रेम सिंह यादव, अशोक अंबेडकर, अरवेश चतुर्वेदी, रहमान, जलालुद्दीन, अंकित गौतम, मुकेश कुमार यादव, साजिद खान, धनीराम राजपूत, रोहित पाल, अमन सूर्यवंशी, रवि यादव, दुर्वेश जाटव, अरविंद यादव, जितेंद्र यादव, संतोष यादव, सलमान अहमद, संतोष दिवाकर, पेशकार शाक्य, शिव शंकर शर्मा, सूरज शाक्य, शादाब खान, राजकुमार, राजपाल यादव, रामपाल सिंह यादव आदि लोग मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *