फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में गणेश चतुर्थी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निर्देशिका डॉ0 मिथिलेश अग्रवाल, उपनिदेशिका अंजू राजे, प्रधानाचार्य संजय बिष्ट्र, हेड मिस्ट्रेस संदीपा कुमार ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती, आदिदेव भगवान गणेश तथा डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के समक्ष दीप प्रचलन एवं पुष्पांजलि समर्पित करके किया। अद्भुत श्रीवास्तव एवं किशोर ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। भारती मिश्रा, दीक्षा वर्मा, कंचन, नम्रता व कविता के समूह ने गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना पर अभिन्यात्मक नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यालय के आवासीय छात्रों ने भी अभिनय प्रस्तुत किया। श्रवण कुमार मिश्र ने भी अपने विचार व्यक्त किए। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में उपनिदेशक अंजू राजे, प्रधानाचार्य संजय बिष्ट, हेडमिस्ट्रेस संदीपा कुमार ने मुख्य अतिथि एवं निर्देशिका डॉ0 मिथिलेश अग्रवाल को गणेश की प्रतिमा एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने गणेश चतुर्थी की सभी को बधाई दी। हेडमिस्ट्रेस संदीपा कुमार ने स्वर्गीय चंद्रप्रकाश अग्रवाल उर्फ पिक्को बाबू के जीवन पर प्रकाश डाला। संचालन शिवा सिंह ने किया ।
सीपीआई में गणेश चतुर्थी एवं शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न
