ताइक्वांडो कलर व ब्लैक बेल्ट प्रतियोगिता में 16 खिलाडिय़ों को मिली उपाधि

नेशनल खिलाड़ी कृतिका को मिला 10 हजार रुपये का पुरुस्कार
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार को ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में ताइक्वांडो कलर बेल्ट प्रमोशन परीक्षा का आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न स्कूलों एवं एकाडमियों के लगभग 150 खिलाडिय़ों ने प्रतिभा किया। खिलाडिय़ों ने अपने कौशल का प्रदर्शन कर परीक्षकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता डीएस राठौर व जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्रा, रेफरी अर्जुन सिंह तथा ताइक्वांडो खिलाडिय़ों के अभिभावक मौजूद रहे। जनपद के प्रतिभावान खिलाड़ी कृतिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने पर 10 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। नवीन कलर बेल्ट के बच्चों को डिग्री एवं बैल्क बेल्ट प्रदान की गई। कलर बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी दीक्षा दुबे, मानसी झा, तनिषी अग्निहोत्री, दीपांजलि, उपासना, अर्ष राव, पियस राव, सूर्य प्रताप सिंह, राशिका यादव, फैज खान, आराध्या त्रिवेदी, सिद्धि कुशवाहा, कृतिका, प्रज्ञा यादव, भूमि तिवारी, हिमांशी कटियार ने डिग्री प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *